Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

Iran President Ibrahim Raisi Helicopter Crash Live Updates: हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी के मारे जाने की खबर, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

Iran President Ibrahim Raisi Helicopter Crash Live Updates: हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी के मारे जाने की खबर, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले का हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इस बीच उनके हेलीकॉप्टर का मलबा एक पहाड़ी पर मिला है. आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई हैं. हालांकि अभी तक ईरान ने मौत की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

LIVE NEWS & UPDATES

 

  • 20 May 2024 08:31 AM (IST) 

    हेलिकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति रईसी समेत सभी के मारे जाने की आशंका

     

    हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति रईसी समेत सभी के मारे जाने की आशंका है. हादसे वाली जगह पर हेलिकॉप्टर का मलबा मिला है. हालांकि, इसकी भी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

  • 20 May 2024 07:10 AM (IST) 

    रेस्क्यू के बीच मौसम विभाग ने जारी की भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

    हेलिकॉप्टर क्रैश हुए करीब 16 घंटे हो गए लेकिन अभी तक क्रैश साइट का कोई अता पता नहीं लगा है. बारिश और कोहरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कत हो रही है. इस बीच ईरानी मौसम विभाग ने बड़ा बयान दिया है. उसने कहा कि एक घंटे में मौसम और खराब होगा. बारिश और अधिक बर्फबारी होगी. 2-3 मीटर तक देखना मुश्किल हो रहा है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम