उत्तरप्रदेश

पति की हैवानियत: दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ

पति की हैवानियत: दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ

पति की हैवानियत: दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ,  मथुरा के सौंख में घर पर काम रही पत्नी से विवाद होने पर पति ने होंठ काट लिया। इस दौरान बचाने आई बहन के साथ भी मारपीट कर दी। विवाहिता के होंठ से खून बहने लगा। वो बोल भी नहीं पा रही है। इस दौरान आरोपी पति मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पति से हो गया था विवाद

थाना मगोर्रा के गांव नगला भूचन निवासी महिला का आरोप है कि शनिवार शाम को वह घर में काम कर रही थी। तभी पहुंचे पति घर आ पहुंचा। न जाने किस बात को लेकर वो विवाद करने लगा। उसने मना किया तो पति ने उसके होंठ दांतों से काट लिए, जिसकी वजह से खून बहने लगा। वो जोर-जोर से चीखने लगी। इस दौरान बचाने आई बहन को भी विष्णु ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर दी।

Back to top button
<