Breaking
13 Mar 2025, Thu

दुर्घटना को न्यौता दे रहा अस्पताल मुख्यगेट की नाली का क्षत-विक्षत चेंबर

...

दुर्घटना को न्यौता दे रहा अस्पताल मुख्यगेट की नाली का क्षत-विक्षत चेंब

कटनी।।जिला चिकित्सालय के मुख्यद्बार पर नाली का बडा चेंबर गंभीर दुर्घटना को न्यौता दे रहा है।लोहे की पाईप से बने चेंबर की तीन लाईन टूटकर क्षत विक्षत हो गयी जिससे बडा गहरा गड्डा हो गया है।।सुबह से सायं तक अस्पताल में हजारों मरीजों व वाहनों का आवागमन होता है।किसी भी समय गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है।दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर कुछ व्यापारी वर्ग ने जिला अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन इस मामले में सभी खामोश है।कलेक्टर से अपेक्षा की गयी है कि इस ओर ध्यान देते हुये अस्पताल प्रबंधन को तत्काल निर्देश दिये जाये।

 
इसे भी पढ़ें-  जंडा ताइक्वान्डो क्लब की शिष्या मास्टर माण्डवी पाण्डेय ने देश विदेश में कटनी जिले का नाम रोशन किया

By Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि