Breaking
14 Mar 2025, Fri

होलाष्टक और खरमास 2025: एक महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

...

होलाष्टक और खरमास 2025: एक महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य। रंगों के पर्व होली के त्योहार का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होली के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार होलाष्टक के ठीक बाद मलमास शुरू हो रहा है।

 इंदौर। इस बार सात मार्च से होलाष्टक शुरू होगा। इस दौरान विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 13 मार्च को होलाष्टक समाप्त होगा। इस दिन होलिका दहन भी होगा।

आमतौर पर होली के बाद विवाह और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस वर्ष 14 मार्च को मलमास शुरू हो रहा है। ऐसे में करीब एक माह तक इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। इस साल फरवरी से लेकर दिसंबर तक कुल शादियों के 42 मुहूर्त हैं।

 
इसे भी पढ़ें-  Holi Special Train: होली के अवसर पर रेलवे का तोहफा, चर्लपल्ली-दानापुर के बीच विशेष ट्रेन सेवा

By Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि