मुंबई। Hardik Pandya smashes Century: Hardik Pandya ने मंगलवार को डीवाई पाटिल T20 कप में छक्कों की झड़ी लगा दी। Hardik Pandya ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 37 गेंदों में शतक जड़ दिया, यह उनके टी20 करियर का पहला शतक है। चोट से उबरकर क्रिकेट मैदान में वापसी करते हुए Hardik Pandya का धमाकेदार प्रदर्शन का सिलसिला इस मैच में भी जारी रहा।
Hardik Pandya ने रिलायंस वन की तरफ से सीएजी के खिलाफ 39 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की मदद से टीम ने 5 विकेट पर 252 रनों का हिमालयी स्कोर खड़ा किया। Hardik Pandya चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने 25 गेंदों में अर्द्धशतक बना डाला। इसके बाद तो वे गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े और अगले 51 रन उन्होंने मात्र 12 गेंदों में बना डाले। उन्होंने 37 गेंदों में 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। वे 39 गेंदों में 8 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह उन्होंने 92 रन तो चौकों-छक्कों की मदद से ही बना डाले।
What A Way To Bring Up His Century.
7 fours And 10 Sixes
Only 8 Dot Balls In His Innings.
Kung Fu Pandya Rocks #HardikPandya pic.twitter.com/rpwNTvTJoq
— Sujoy (@SujoyBarg07) March 3, 2020
हार्दिक पांड्या ने पारी के 15वें और 17वें ओवर में तीन-तीन छक्के लगाए। उन्होंने पारी के 15वें ओवर में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 26 रन बनाए। उन्होंने 17वें ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपना पहला शतक भी छक्के की मदद से पूरा किया।
हार्दिक पांड्या ने अपना पिछला इंटरनेशनल मैच अक्टूबर में द. अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद लंदन में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी। उन्होंने पिछले दिनों डीवाय पाटिल टूर्नामेंट में ही बैंक ऑफ बड़ौदा टीम के खिलाफ मैदान में वापसी की थी। उनकी वापसी धमाकेदार रही थी जब उन्होंने 25 गेंदों में 38 रन बनाने के साथ ही 3 विकेट भी हासिल किए थे।