Breaking
21 Mar 2025, Fri

जिले में कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी: ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित, हाईवे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

...

कटनी। जिले में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का दौर लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कोहरे की वजह से आवागमन की रफ्तार थम गई हैं। लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। 2 दिन से जिले में घना कोहरा छा रहा है। जिससे वाहन हाईवे और सड़क मार्गों पर रेंगते हुए चल रहे हैं। वहीं आज सुबह सुबह कोहरे की धुंध इतनी अधिक थी कि चाका बायपास तिराहे के पास तीन कारें आपस में टकरा गई। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जाता है कि विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है। लोगों के दैनिक कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है। सर्दी की वजह से लोगों का जीवन घरों में कैद हो रहा है। कोचिंग सेंटर जाने वाले स्टूडेंट्स भी कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे हैं। फसल की दृष्टि से कोहरा और सर्दी से नुकसान की संभावना बन रही है। सरसों, मटर और आलू फसल में किसान नुकसान की संभावना जता रहे हैं। गेहूं और चना फसल में सर्दी काफी फायदेमंद भी मानी जा रही है। उधर मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम का मिजाज खराब रहेगा। कोहरा के साथ बारिश भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चोरी: कर्मचारियों ने यात्री के 2500 डॉलर चुराए, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

 

 

 

By Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक