Thursday, April 30, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: मध्य प्रदेश में स्वसहायता समूह की महिलाएं टोल टैक्स वसूलती हैं

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: मध्य प्रदेश में स्वसहायता समूह की महिलाएं टोल टैक्स वसूलती हैं महिला सशक्तीकरण की ओर अग्रसर मध्य प्रदेश में महिलाएं अब सड़कों पर टोल टैक्स भी वसूल रही हैं। सालाना दो करोड़ से कम राजस्व देने वाले टोल पर टैक्स वसूली का जिम्मा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है। राज्य सरकार का दावा है कि देश में ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश में एकमात्र राज्य है।

योगासन प्रतियोगिता में आदित्य ने मारी बाजी, प्रथम स्थान के साथ जीता गोल्ड मेडल

स्वसहायता समूह की महिलाओं की उपलब्धि को देखते हुए सरकार चार और मार्गों पर टोल वसूली की जिम्मेदारी उन्हें सौंपने जा रही है। समूह की महिलाओं को टोल से प्राप्त राजस्व की 30 प्रतिशत राशि कमीशन के रूप दी जाती है, वहीं 70 प्रतिशत राजस्व राजमार्ग निधि में जमा किया जाता है, जिससे सड़कों का उन्नयन और रख-रखाव किया जा सके।

एक साल से तीन सड़कों पर चल रहा पायलट प्रोजेक्ट

इससे स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध और संपन्न हो रही हैं। एक साल से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन सड़क मार्ग मलहेरा -चांदला, शाजापुर- दोपाड़ा- नलखेड़ा और उज्जैन-मक्सी सड़क पर टोल वसूली स्वसहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं।

Yashbharat.com

लड़ाई-झगड़े हुए बंद

इन टोल नाकों पर केवल महिला स्टाफ तैनात है। इनकी सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसमें एक खास बात और सामने आई कि टोल पर महिलाओं की तैनाती के कारण लड़ाई-झगड़े बंद हो गए हैं।

खदान श्रमिकों के बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में स्कॉलरशिप और शिक्षा सहायता योजना की अंतिम तिथि 30 सितंबर

जिला प्रशासन के अनुमोदन से समूह की महिलाओं को दिया जाता है काम

जिन मार्गों पर वार्षिक अनुमानित संग्रह (एपीसी) दो करोड़ से कम होता है वहां उपभोक्ता शुल्क संग्रहण (टोल टैक्स वसूली) का काम स्वसहायता समूह की महिलाओं जिला प्रशासन के अनुमोदन पर दिया जाता है। निगम द्वारा टोल प्लाजा की भौतिक अधोसंरचना जैसे केनोपी, फास्टैग सुविधा, शौचालय बनाकर दिया जाता है। शिवराज सरकार में पिछले वर्ष यह प्रयोग किया गया था। अब चार अन्य मार्गों पर मोहन सरकार स्वसहायता समूह की महिलाओं को टोल टैक्स वसूली का काम देगी।

महिला सशक्तीकरण की अनूठी पहल

मध्य प्रदेश में सड़क मार्गों पर टोल टैक्स संग्रहण का कार्य स्वसहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है। विगत एक वर्ष से पायलट प्रोजेक्ट के तहत मप्र के तीन सड़क मार्गों पर महिलाएं टोल प्लाजा का संचालन कर रही है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बन रही है। यह महिला सशक्तीकरण के लिए एक अनूठी पहल है। इस प्रोजेक्ट को और विस्तार देते हुए चार अन्य सड़कों पर टोल प्लाजा का संचालन स्वसहायता समूह की महिलाओं को सौंपा जाएगा।- अविनाश लवानिया, प्रबंध संचालक, मप्र राज्य सड़क विकास निगम

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.