Breaking
14 Mar 2025, Fri

दिलवर खानऔर मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र, 14 को शौर्य चक्र, देखें किसे-किसे मिला वीरता पुरस्कार

दिलवर खानऔर मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र, 14 को शौर्य चक्र, देखें किसे-किसे मिला वीरता पुरस्कार
...

दिलवर खानऔर मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र, 14 को शौर्य चक्र, देखें किसे-किसे मिला वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दो कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र का ऐलान किया गया है. पंजाब रेजिमेंट के मेजर मनजीत और आर्टिलरी 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) दिलवर खान (मरणोपरांत) को कीर्ति चक्र प्रदान किया गया है.

दिलवर खानऔर मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र, 14 को शौर्य चक्र, देखें किसे-किसे मिला वीरता पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 93 सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है. 93 वीरता पुरस्कारों में 2 कीर्ति चक्र (एक मरणोपरांत) और 14 शौर्य चक्र (तीन मरणोपरांत) शामिल हैं.

कीर्ति चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है. यह सैनिकों को उनके असाधारण वीरता और अदम्य साहस के लिए प्रदान किया जाता है. इस साल 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कीर्ति चक्र पंजाब रेजिमेंट के मेजर मनजीत और आर्टिलरी 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) दिलवर खान (मरणोपरांत) को प्रदान किया गया.

14 शौर्य चक्र में 3 को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान

सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 14 कर्मियों को शौर्य चक्र देने का ऐलान किया गया है. इनमें 1 पैरा एसएफ उप विकास तोमर, 20 जाट रेजिमेंट मोहन राम, डोगरा रेजिमेंट हवलदार रोहित कुमार (मरणोपरांत), 9जीआर 32 आरआर हवलदार प्रकाश तमांग, इंजीनियर्स 50 आरआर मेजर आशीष दहिया, एएससी 1आरआर मेजर कुणाल, आर्मड 4आरआर मेजर सतेंद्र धनखड़, 48 आरआर कैप्टन दीपक सिंह (मरणोपरांत), 4 असम राइफल्स सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकोन, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस फ्लाइंग (पायलट), कॉर्पोरल दाभी संजय हिफ्फाबाई एस्सा, विजय एन कुट्टी जी (मरणोपरांत), डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ विक्रांत कुमार और इंस्पेक्टर (जीडी) सीआरपीएफ जेफरी हिंगचुल्लो इंस्पेक्टर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-  Baba Khatu Shyam: खाटू श्याम चालीसा का पाठ करियर में मिलेगी तरक्की

आतंकवादी को मार गिराने के लिए इन्हें मिला शौर्य चक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से कुल 93 जवानों को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. इसमें 2 कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र के अलावा, वीरता के लिए 1 सेना पदक, 66 सेना मेडल (सात मरणोपरांत), 2 नौसेना पदक (वीरता) और 8 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल है. वहीं, 1 पैरा (विशेष बल) बटालियन के सूबेदार विकास तोमर को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के मछेड़ी सेक्टर में एक ऑपरेशन में एक आतंकवादी को मार गिराने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया हैं.

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम