Breaking
14 Mar 2025, Fri

Dhar News: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण अस्वीकार किए जाने से नाराज धार कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा

...

Dhar News: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण अस्वीकार किए जाने से नाराज धार कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा दि‍या। जिला कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। ठाकुर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार कर दिए जाने पर इस्तीफा देने का कदम उठाया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि मुझे आघात पहुंचा है। निमंत्रण अस्वीकार किया जाना पीड़ा दायक है।

 

वर्ष 2012 में विभिन्न पद पर रहकर शहर कांग्रेस के प्रवक्ता से लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पर भी कार्य कर चुका हूं। संघर्ष की इस लड़ाई में अनेक प्रकरण भी मेरे ऊपर पंजीबद हुए। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण को स्वीकार नहीं करने के कारण अपने आप को कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त कर प्राथमिक सदस्य त्यागपत्र दे रहा हूं। बता दें 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा है। जिसके लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रण किया दिया गया था जिसे कांग्रेस के दोनो दिग्गजों ने अस्वीकार्य कर दिया है।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम