Breaking
12 Mar 2025, Wed

Delhi Cabinet Meeting: जेपी नड्डा ने की घोषणा, दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये महीना

...

Delhi Cabinet Meeting: जेपी नड्डा ने की घोषणा, दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये महीना,: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं कहता हूं कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं है, वो घर आगे बढ़ नहीं सकता। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं है, वो देश आगे नहीं बढ़ सकता। नरेंद्र मोदी ने इस बात को समझा और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया।

03:03 PM, 08-MAR-2025सीएम रेखा ने कहा कि एक कमेटी बनाई गई है। इसमें कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा को शामिल किया गया। है एक पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। वहीं आशीष सूद ने कहा कि जल्द ही पोर्टल शुरू हो जाएगा। यह पूरी तरह से पारदर्शी काम होगा। इस योजना को लागू करने के लिए पूरीतेजी से कम। वहीं आम आदमी पार्टी पर उन्होंने कहा कि आप हमेशा आरोप लगाती रहती है यह ना होता तो कुछ और आरोप लगाती रहती।

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। रेखा गुप्ता बता रही थी कि उन्हें घर से उठा कर सार्वनिजक काम में जोड़ा। पार्टी महिलाओं को आगे लाने के लिए काम करती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारी शक्ति का विकास होता है तो दुनिया आगे बढ़ती है। विकसित भारत की कल्पना करते है तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाते है। महिलाओं ने जो भी कार्यक्रम चलाए है और महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ा। नारी शक्ति वंदन योजना, नारी पंचायत से लेकर राष्ट्रपति भवन तक महिला हैं। देश का बजट रखने का सौभाग्य मिला वो निर्मला सीतारमण को मिला। उज्ज्वला योजना के माध्यम महिलाओं को मजबूत बनाया। उन्हें अब लकड़ी काटने के लिए जाने की जरूरत नहीं होती है। कुछ समय पहले ही दिल्ली को आपदा से छुट्टी मिली है। जेपी नड्डा ने कहा कि महिला समृद्धि योजना लागू हो इसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ से अधिक का बजट पास किया है। योजना को लागू करने के लिए 5 हजार 100 करोड़ रुपए पास कर दिया है। जल्द ही योजना लागू हो जाएगी। हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें-  शांतिपूर्ण संपन्न हुई 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा, 97 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी सरकार का फोकस women led development पर है। प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारीशक्ति का विकास होता है, तो दुनिया का विकास होता है। इसलिए नारीशक्ति को भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मूलरुप में मानकर आगे चला है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में यदि महिला का साथ न मिलता तो दिल्ली में जीत संभव नहीं हो सकता है। महिला दिवस पर महिला सशक्ति को नमन करता हूं और दिल्ली की महिलाओं को नमन करते हुए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान किया है। ये जीत महिलाओं के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है।

02:32 PM, 08-MAR-2025महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया: जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला दिवस कार्यक्रम’ में कहा कि सरकार बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। देश में भाजपा की महिला सीएम और डिप्टी सीएम हैं। महिलाओं के बिना जीत पाना संभव नहीं था। भाजपा के पास सबसे ज्यादा महिला सांसद हैं। महिलाएं अब मुख्या धारा का हिस्सा हैं।

02:27 PM, 08-MAR-2025पीएम मोदी ने मुझे बजट रखने के लायक बनाया: सीएम रेखा
साल 1993 से संगठन में काम कर रही हूं। शादी के बाद जब परिवार में आ गई थी उस समय संगठन ने मुझे वापस बुलाया और सार्वजनिक सेवा से जोड़ा था। 30 साल में कई पद दिए गए। पार्टी में महिला बहुत कुछ करती हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उन्हें टिकट न देकर किसी बाहर से आए को टिकट दे दिया जाता है। भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में निर्मला सीतारमण बजट रख रही है। वहीं दिल्ली में मुझे मुख्यमंत्री बना कर बना कर बजट रखने लायक बनाया हैं।

इसे भी पढ़ें-  लंदन में तिरंगे का अपमान: विदेश मंत्रालय ने की निंदा, कहा- भारतीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

02:18 PM, 08-MAR-2025सीएम रेखा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कसा तंज
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के दिल्ली महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केवल भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान होता है। कांग्रेस काल में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो उस समय उनके अलावा कोई अन्य महिला कैबिनेट में नहीं थी। वहीं आप की सरकार में महिला सांसद को घर पर बुलाकर पीटा जाता था। दिल्ली के हर जिले में वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। हर जरूरत की जगह पर पिंक शौचालय बनाएंगे। महिलाओं से जो वादा किया है उसे भी पूरा करेंगे।
02:04 PM, 08-MAR-2025केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला दिवस कार्यक्रम’ में शामिल हुए।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम