Breaking
11 Mar 2025, Tue

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से आज 200 वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे

...
  • मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक शनिवार को होंगे रवाना
  • कटनी मुख्य स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे तीर्थ यात्री
  • तीर्थयात्रियों को दोपहर 12 बजे पहुंचना होगा कटनी मुख्य रेल्वे स्टेशन
  • अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

कटनी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से आज 200 वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार 5 मार्च को जिले के 200 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से दोपहर 2 बजे कटनी मुख्य स्टेशन से रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे। तीर्थ यात्रा हेतु कटनी जिले के लिए 200 बर्थ आवंटित की गई है।

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम यात्रा हेतु शहरी क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी, आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी, जनपद पंचायतों व नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण कटनी को जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करने तथा चयनित यात्रियों को बुधवार 12 बजे तक मुख्य रेल्वे स्टेशन पर पहुंचने हेतु अपने स्तर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर श्री यादव ने स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों के स्वागत सत्कार की व्यवस्था करने सहित बैठक व्यवस्था, बैटरी युक्त माईक एवं साउण्ड, बैनर, हरी झंडी, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, टिकट वितरण करने एवं अन्य सहायता हेतु निकायवार पृथक-पृथक कर्मचारियों को बैठने हेतु 10 स्टाल की व्यवस्था कराने के निर्देश आयुक्त नगर निगम कटनी को दिए है। डिप्टी कलेक्टर एवं तीर्थ यात्रा प्रभारी श्री विवेक गुप्ता ने टिकट वितरण सहित अन्य सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिले के तीर्थयात्रियों से दोपहर 12 बजे तक कटनी मुख्य स्टेशन में पहुंचने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें-  असम की बेटी का हुनर देखकर लंदन वाले भी हुए मुरीद

 

 

By Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि