वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया केबिनेट मंत्री राकेश सिंह का जन्मदिन
वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया केबिनेट मंत्री राकेश सिंह का जन्मदिन

कटनी– कटनी के पूर्व सांसद व जबलपुर के तीन बार के सांसद वर्तमान में जबलपुर पश्चिम से विधायक मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का जन्मदिन बच्चन नायक वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच फल और मिठाई बांटकर मनाया गया। बता दें कि राकेश सिंह का जन्मदिन प्रतिवर्ष सेवाकार्यों के साथ कटनी में भाजपजनों द्वारा मनाया जाता है।
बुजुर्ग लोगों ने श्री सिंह को जन्मदिन पर आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व नगर महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी, मुड़वारा मंडल के अध्यक्ष संजू गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष वागीश आनंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे, महामंत्री सतीश मोटवानी, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक नवीन मोटवानी, पूर्व जिला मंत्री शिवम शर्मा, रमाकांत सोनी, राहुल मिश्रा, मनदीप पायल, संजय बजाज, अंकित मिश्रा, दिव्या मिश्रा, सुंदर भांभू, गौरव संतवाणी आदि की उपस्थिति रही।