Budget wali Nirmla Sitaraman ki sadi 2025: निर्मला सीतारमण की साड़ी की कहानी जो आपको पसंद आएगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट से सभी वर्गों को बड़ी उम्मीदें हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मीडिल क्लास को इनकम टैक्स (Income Tax) में छूट मिलेगी?
Budget wali Nirmla Sitaraman ki sadi 2025: निर्मला सीतारमण की साड़ी की कहानी जो आपको पसंद आएगी
बजट से पहले सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में बजट पास किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन जाएंगी। यहां से संसद भवन आकर सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी।
बहुत खास है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की यह साड़ी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जिस साड़ी को पहनकर बजट पेश करने जा रही हैं, वह बहुत खास है। यह साड़ी मधुबनी कला और पद्म अवार्ड दुलरी देवी का कौशल है।
दुलारी देवी को 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वित्त मंत्री ने पिछले दिनों बिहार के मधुबनी में मिथिला आर्ट इंस्टीट्यूट का दौरा किया था, तब उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी। दोनों के बीच बिहार में मधुबनी कला पर विचारों का सौहार्दपूर्ण आदान -प्रदान हुआ था। दुलारी देवी ने यह साड़ी गिफ्ट की थी और वित्त मंत्री से बजट वाले दिन इसे पहनने का अनुरोध किया था।
बजट से पहले सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती है। ताजा खबर यह है कि 1 फरवरी से कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दामों में 7 रुपए की कमी की गई है। घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत रखे गए हैं।
Aam Budget 2025 LIVE Updates: महंगाई का बोझ कम करने पर फोकस
केंद्रीय बजट में महंगाई कम करने पर फोकस हो सकता है। साथ ही पेंशन स्कीम में भी बदलाव हो सकता है। देश के विकास की गति बढ़ाने पर भी सरकार का जोर रहेगा।
Budget wali Nirmla Sitaraman ki sadi 2025: निर्मला सीतारमण की साड़ी की कहानी जो आपको पसंद आएगी