
Breaking : 17 सालों में पहली बार RCB IPL Champion बन गई है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक फाइनल में आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 रन से हराया।
इससे पहले तीन बार आरसीबी फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब हासिल नहीं कर सकी थी। पंजाब भी पहली बार टाइटल उठाने से चूक गई। विराट कोहली के लिए यह जीत खास थी क्योंकि उनके रहते आरसीबी को जीतने का सपना था। कोहली जीत सुनिश्चित होने पर भावुक दिखे।
रजत पाटीदार की अगुआई वाली आरसीबी ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम लीग चरण के बाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
पंजाब किंग्स ने तेज शुरुआत की
क्रुणाल पांड्या का कमाल
क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने सेट बल्लेबाज जोश इंगलिस (39) को आउट कर मैच में वापस लगा दिया। इसके बाद 17वें ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब की हार में आखिरी कील ठोक दी। पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी।
3 जून और RCB का IPL 2025 Final जीतना तय?
दरअसल, आईपीएल 2025 का फाइनल मैच (Indian Premier League 2025 Final Match Today) 3 जून को खेला गया। इस तारीख का विराट कोहली (Virat Kohli Connection 3 June 2025) से खास कनेक्शन जुड़ रहा है। 3 जून यानी 03-06-2025 (3+6+2+0+2+5)= 18, जो कि विराट कोहली की जर्सी का नंबर है। लोगों का कहना था कि ऐसे में ये स्पेशल कनेक्शन जोड़ा जा रहा है कि आज किस्मत भी आरसीबी को आईपीएल 2025 फाइनल मैच जीतने से नहीं रोक सकती थी।
2008 से 2024 तक आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची
वर्ष | विजेता | उपविजेता | शहर | परिणाम |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई | राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट से जीती |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | जोहानसबर्ग | डेक्कन चार्जर्स 6 रन से जीती |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस | मुंबई | चेन्नई सुपर किंग्स 22 रन से जीती |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई | चेन्नई सुपर किंग्स 58 रन से जीती |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | कोलकाता नाइट राइडर्स 5 विकेट से जीती |
2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता | मुंबई इंडियंस 23 रन से जीती |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | किंग्स इलेवन पंजाब | बेंगलुरु | कोलकाता नाइट राइडर्स 3 विकेट से जीती |
2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता | मुंबई इंडियंस 41 रन से जीती |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बेंगलुरु | सनराइजर्स हैदराबाद 8 रन से जीती |
2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | हैदराबाद | मुंबई इंडियंस 1 रन से जीती |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई | चेन्नई सुपर किंग्स 8 विकेट से जीती |
2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद | मुंबई इंडियंस 1 रन से जीती |
2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | दुबई | मुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीती |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | दुबई | चेन्नई सुपर किंग्स 27 रन से जीती |
2022 | गुजरात टाइटंस | राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद | गुजरात टाइटंस 7 विकेट से जीती |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद | चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट से जीती |
2024 | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई | कोलकाता नाइट राइडर्स 8 विकेट से जीती
|