भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद दर्शन सिंह चौधरी पहुंचे कटनी,पीड़ित से की मुलाका
कटनी में भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी के साथ अपहरण करके मारपीट के मामले पर कटनी पहुंचे सांसद एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी।आपको बतादे कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे दर्शन सिंह चौधरी ने पीड़ित पदाधिकारी से चर्चा की और पीड़ित के शरीर पर पड़े चोटों के निशान को देखा।किसान मोर्चा पदाधिकारी के साथ अपहरण कर के मारपीट किए जाने पर सांसद एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मामला संज्ञान में आया है उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी और कोई भी इस तरह के कृत्य नहीं होने दिया जाएगा और ना बर्दाश्त किया जाएगा।