दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों से लग रहा है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस तो खाता खोलने के लिए भी संघर्ष कर रही है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ था। इसके बाद जारी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था। यदि ये रुझान ही परिणाम तब्दील होते हैं, अरविंद केजरीवाल की छवि पर सबसे ज्यादा असर पडे़गा और इसके परिणाम राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिलेंगे। यहां देखिए ताजा परिणाम।
भाजपा दफ्तर में जश्न शुरू
रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया। यहां कार्यकर्ता नाच रहे हैं और भगवा रंग एक-दूसरे पर लगा रहे हैं।
LIVE Delhi Chunav Result 2025: कांग्रेस फिर 0
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
AAP: 29
BJP: 41
कांग्रेस: 0
LIVE Delhi Chunav Result 2025: अभी भी कुछ भी हो सकता है
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
AAP: 30
BJP: 39
कांग्रेस: 1
कुछ समय पहले तक आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच डबल का अंतर था, जो अब घट गया है।
दूसरे राउंड के बाद सौरभ भारद्वाज पीछे
मतगणना शुरू होते समय सौरभ भारद्वाज ही अकेले आप नेता थे, जो आगे चल रहे थे। लेकिन दूसरे दौर की मतगणना के बाद सौरभ पीछे हो गए।
भाजपा में उठने लगे सवाल- कौन बनेगा मुख्यमंत्री
रुझानों में भाजपा की सरकार बनने के बाद सवाल उठने लगे कि भाजपा की ओर से कौन मुख्यमंत्री बनेगा। हालांकि नेता कह रहे हैं कि इस पर फैसला बाद में होगा।
8 February 2025
9 : 46 : 55 AM
चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी भाजपा को बहुमत
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सभी 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 36 सीट पर आगे हैं, जो दिल्ली में सरकार बनाने का आंकड़ा है। कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है।
Delhi Chunav Result 2025: रुझानों में दिल्ली में भाजपा की सरकार… BJP: 41, AAP: 29, कांग्रेस: 0।
कांग्रेस को अब तक 6 फीसदी वोट
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के खाते में भले ही एक ही सीट जाती दिख रही है, लेकिन वोट प्रतिशत में पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है। इस संदर्भ में कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के वोट काटे और फायदा भाजपा को हुआ।
8 February 2025
9 : 36 : 24 AM
LIVE Delhi Chunav Result 2025:
ओखला विधानसभा सीट पर पहली बार जीत दर्ज करने की ओर भाजपा