Union Cabinet Decision: किसानों के लिए केंद्र की ओर से अच्छी खबर आई। केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइज MSP की घोषणा की। इसमें रोगी, बाजरा, मक्का और कपास शामिल हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि धान का नया MSP 2300 रुपये किया गया है, जो पिछली एमएसपी से 117 रुपये अधिक है।
उन्होंने बताया, ‘कॉटन का नया एमएसपी 7121 होगा। इसकी दूसरी किस्म के लिए नया एमएसपी 7521 रुपये मंजूरी दी है, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है।’
दो लाख नए गोदाम
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में दो लाख नए गोदाम बनाए जाएंगे। नई एमएसपी पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 35 हजार करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल महत्वपूर्ण है। यह किसानों के कल्याण के लिए फैसलों के माध्यम से परिवर्तन के साथ निरंतरता पर केंद्रित है।’
वधावन पोर्ट के लिए मंजूरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में वधावन पोर्ट के लिए 76,200 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस पोर्ट पर 12 लाख रोजगार सृजित होने का अनुमान है। अश्विनी वैष्णव ने कहा, देश की पहली अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। ये 1जीडब्ल्यू अपतटीय पवन परियोजनाएं होंगी। जिनमें प्रत्येक की क्षमता 500 मेगावाट होगी।