Latestमध्यप्रदेशव्यापार

Badam Badam Kacha Badam: इंदौर किराना बाजार: बादाम की कीमतों में बदलाव, जानें क्यों गिरे दाम

Badam Badam Kacha Badam: इंदौर किराना बाजार: बादाम की कीमतों में बदलाव, जानें क्यों गिरे दाम। स्टाकिस्टों की मुनाफावसूली की बिकवाली आने के कारण कीमतें फिर से दबने लगी है। इधर, नारियल में नवरात्रि की खेरची ग्राहकी बनी हुई है। थोक में नारियल का कारोबार काफी कमजोर देखा जा रहा है जिससे नारियल की कीमतों में कुछ और गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

Indian Railway: रेलवे की नई व्यवस्था: 1 नवंबर से सिर्फ 60 दिन पहले होगी टिकट बुकिंग

नई बादाम की आवक शुरू होने के साथ ही दाना छोटा होने के साथ ही बाजारों में बादाम में लेवाली बेहद कमजोर बनी हुई है। वहीं पुराने बादाम में रेगुलर (छोटा दाने) की बिकवाली भी बढ़ने के कारण कीमतों मे कुछ गिरावट देखने को मिली है।

व्यापारियों का कहना है कि सूखे मेवों में अभी तक जैसी ग्राहकी निकलना चाहिए वैसी नहीं है। इसका प्रमुख कारण मौसम अभी भी गरम होना बताया जा रहा है।

हालांकि आने वाले दिनों में सूखे मेवों में जोरदार ग्राहकी निकलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर, पुरानी मोटी बादाम (बड़े दाने) की आवक बेहद कमजोर है जबकि इसकी डिमांड अच्छी बनी हुई है जिससे इसके दाम मजबूती पर टिके हुए हैं।

इंदौर में बादाम इंडिपेंडेंट 640-650 अमेरिकी पुरानी 680-700 नई 711-811 ऑस्ट्रेलियन 720-725 रुपये प्रति किलो तक बोला गई। पिछले दिनों नारियल की कीमतों में आई जोरदार तेजी के बाद उत्पादक केंद्रों पर आवक का दबाव बढ़ने लगा है।

नारियल की आवक बढ़ने के कारण खोपरा बूरा फैक्ट्रियों को भी माल मिलने से कई फैक्ट्रियों में कारोबार बढ़ने लगा है जिससे आने वाले दिनों में खोपरा बूरे की आवक भी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि आगे त्योहारी मांग भी खोपरा बूरे में जोरदार रहने पर कीमतों में मंदी की गुंजाइश कम है।

खोपरा गोला बाक्स में 200-225, कट्टे में 185-190 रुपये प्रति किलो बोला गया। वहीं खोपरा बूरा 3600-5600 रुपये प्रति (15 किलो) के भाव बताए गए। शकर में ग्राहकी जोरदार बनी हुई है जबकि मिलें कम दामों पर माल बेचने के इच्छुक नहीं है। भाड़े भी ऊंचे बोले जाने से शकर में फिलहाल मंदी नजर नहीं आ रही है। शकर 3900 से लेकर 4025 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर की आवक चार गाड़ी की रही।

शकर- शकर 3900-4025 गुड भेली 3900-4000 करेली कटोरा 4200-4300, लड्डु 4500-4600 गिलास एक किलो 4700-5000 रुपये प्रति क्विंटल।

नारियल- नारियल 120 भरती 2450-2500, 160 भरती 2800-2900, 200 भरती 3500-3600, 250 भरती 3800-3900 रुपये प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 200-225, कट्टे में 185-190 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 3600-5600, नारियल-बूरा अल्पाहार (1 किलो)2803 प्रति 15 किलो ।

फलाहारी- साबूदाना: सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 6660, सच्चासाबु एगमार्क (500 ग्राम) 6660,साबूदाना चक्र एगमार्क 6570,गोपाल लूज (25 किलो) 5970, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 10300 प्रति क्विंटल। रायल रतन सच्चामोती (1 किलो) 6850, रायलरतन सच्चामोती (500 ग्राम) 6910 व लूज 6300, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5200 व 35 किलो पैकिंग में 4600, सच्चामोती मोरधन 10800 , रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5350 व 35 किलो पैकिंग में 4700, सच्चामोती मोरधन (आधा किलो) 10200 सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपये।

पूजन सामग्री – केसर 190-195 ब्रांडेड 220-225, देशी कपूर 770 से 775, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 90 से 120, बेस्ट 230 से 240, पूजा सुपारी 420-425, अरीठा 125, सिंदूर (25 किलो) 7525 रुपये।

मसाले- हल्दी निजामाबाद 200 से 220, हल्दी लालगाय 270-280,कालीमिर्च गारबल 675-683 मिनिमटर 735-755, मटरदाना 780-790 , जीरा ऊंझा ऊंझा 275-285, मीडियम 295 से 300 बेस्ट 315-325, सौंफ मोटी 110 से 125, मीडियम 225 से 275, बेस्ट 350 से 400, बारीक 340-370, लौंग चालू 775, बेस्ट 800-810, सौंठ 390 से 405 , दालचीनी 245-260, जायफल 550-560 बेस्ट 580-600 जावत्री 1750-1800 बेस्ट 1850-1875, बड़ी इलायची 1350 से 1450 बेस्ट 1600 से 1700, पत्थरफूल 350 से 425, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 500 से 550, बेस्ट 575-650 शाहजीरा खर 385, ग्रीन 750 , तेजपान 90-95, नागकेसर 900 से 950, धोली मूसली 2200 से 2300, सिंघाड़ा छोटा 90-105 बड़ा 115 हींग वनदेवी दाना751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3350, पाउच में 10 ग्राम 3250, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3150, पावडर 875-925 , हरी इलायची 2450-2550 मीडियम बोल्ड 2850 से 3025 बोल्ड 3150-3250 ए.बेस्ट 3550-3450 और सफेद तिल्ली 178-195 बेस्ट 200-220 रुपये।

सूखे मेवे- काजू डब्ल्यू 240-870-880, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 830 से 845, काजू एस डब्ल्यू 300- 810-825, काजू जेएच 790-825, टुकड़ी 750-760, बादाम इंडिपेंडेंट 640-650 अमेरिकी पुरानी 680-700 नई 711-811 आस्ट्रेलियन 720-725, खसखस 900-950 बेस्ट 1050-1150 , तरबूज मगज 460-480, बेस्ट 500, खारक 110-125 मीडियम 135 से 145 बेस्ट 160-185-210 किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 550-600, इंडियन 175 से 190 बेस्ट 205 से 225 , चारौली 1850 से 1950, बेस्ट 2050 मुनक्का 425 से 525 बेस्ट 750 से 850 अंजीर 860 से 950 बेस्ट 1125 से 1250-1450 मखाना 850 से 950, मीडियम 1050 से 1150, बेस्ट 1250-1350, पिस्ता मोटा कांधारी 2550 पिस्ता पिशोरी 2775, नमकीन पिस्ता 950 से 1050 अखरोट पैकिंग 550-600 बेस्ट चिल्ली अखरोट 650 अखरोट गिरी लूज 875-950-1150 जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600-650 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपये।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.