
कटनी। Ayodhya Utsav 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा की आप सभी को हार्दिक बधाइयाँ देने का क्रम जारी है। इस पावन अवसर को हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति, माधवनगर कटनी (म.प्र.), दीप प्रज्जवलित कर मनाने जा रही है। सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया गया है कि हरे माधव दरबार साहिब में (बाबा माधवशाह चिकित्सालय के सामने), सायं 07 बजे से एकत्रित हो दीप प्रज्जवलित कर इस मंगल पर्व की खुशियाँ मनाएं । समय सायं 7 बजे से 8 बजे तक स्थान हरे माधव दरबार साहिब, बाबा माधवशाह चिकित्सालय के सामने, माधवनगर कटनी।








