Breaking
17 Mar 2025, Mon

होली के बाद पुलिस कर्मियों ने जमकर उड़ाया गुलाल, पुलिस लाइन आयोजित हुआ पुलिस का होली मिलन समारोह, डीजे और आर्केस्ट्रा की धुन पर एसपी ने पत्रकारों के साथ लगाए ठुमके

...

होली के बाद पुलिस कर्मियों ने जमकर उड़ाया गुलाल, पुलिस लाइन आयोजित हुआ पुलिस का होली मिलन समारोह, डीजे और आर्केस्ट्रा की धुन पर एसपी ने पत्रकारों के साथ लगाए ठुमक

कटनी(विवेक शुक्ला/रोहित सेन)। उपनगरीय क्षेत्र झिझरी स्थित पुलिस लाइन में होली पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के बाद पुलिस जवानों ने होली खेली। इसमें पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस जवान व उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। पुलिस के होली मिलन समारोह में शहर के पत्रकार भी शामिल हुए।
डीजे और आर्केस्ट्रा पर बज रहे होली के गीतों पर जवानों ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं रंग और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि होली वाले दिन पुलिस अलर्ट होकर काम करती है। इसलिए, पुलिस पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के बाद होली का त्योहार मनाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि कोई त्योहार या फिर बड़ा आयोजन होने पर पुलिस अपना कर्त्तव्य निभाते नजर आती है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। खासकर होली जैसे त्योहार के दौरान पुलिस को अतिरिक्त सतर्करता बरतनी पड़ती है। जिले में भी होली पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न होने के बाद पुलिस की होली का आयोजन करने की परंपरा है। जिसमें पुलिस जवान अपने परिवार के साथ होली का यह त्यौहार उत्साह के साथ मनाते हैं। इसलिए आज पुलिस महकमे के अधिकारियों एवं जवानों ने होली का जश्न मनाने के लिए जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों में होली उत्सव का आयोजन किया गया।
होली के गीतों पर पुलिस कप्तान सहित पुलिस कर्मियों ने लगाए जमकर ठुमके
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर संतोष डेहरिया सहित जिले भर के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुलिस लाइन में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर संतोष डेहरिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ डीजे और आर्केस्ट्रा की धुन पर जमकर ठुमके लगाए और डांस किया। सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के रंग और गुलाल लगाकर खुशनुमा माहौल के बीच एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। जिलेभर के सभी थानों में भी डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी नाचते और गाते नजर आए।
हर त्यौहार में अलर्ट रहती है पुलिस=एसपी
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि आज पुलिस लाइन में पुलिस की होली का आयोजन किया गया है। होली के मौके पर जहां पुलिस इस त्यौहार को धूमधाम से मानता है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस जवान अपनी ड्यूटी की सेवाएं देते हुए अपना कर्तव्य निभाते हैं। इसलिए, पुलिस जवानों द्वारा होली के बाद पुलिस की होली का आयोजन किया जाता है। जिसमें पुलिस जवानों और उनका परिवार साथ होली मनाते हैं और एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। होली के दौरान आम जनता ने पुलिस का सहयोग किया और जो मैच्योरिटी दिखाई इसके लिए आम जनता का साधुवाद है।

 

By Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि