Breaking
12 Mar 2025, Wed

कर्ज की जकड़ में खोया परिवार: रीवा में युवक ने दो बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग

water pani nadi
...

कर्ज की जकड़ में खोया परिवार: रीवा में युवक ने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाई।रीवा में कर्ज में डूबे युवक ने दो बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, दो के शव मिले, रीवा में कर्ज ले कर उसे न चुका पाने के कारण युवक ने दो बच्‍चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। पिता-पुत्र के शव उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नारीबारी में टमस नदी में मिले। घटना गत गुरुवार रात 9:30 बजे सोहागी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल की है।

पुल पर युवक की बाइक भी मिली है। सुनील मांझी 31 पिता राम निहोर मांझी निवासी पैरा टोला छिवलहिया, पुष्पराज मांझी 4 पिता सुनील मांझी के रूप में हुई है। बेटी पुष्पा 5 लापता है।

6 महीने पहले लिया था लोन

राम निहोर ने बताया कि सुनील पेशे से किसान था। उसने परिवार और रिश्तेदारों का समूह बनाया था। इसमें सभी लोग पैसा इकट्‌ठा करते थे। जरूरत पड़ने पर कोई भी लोन ले सकता था। 6 महीने पहले सुनील ने भी समूह से लोन लिया था। इसके अलावा, पिकअप भी खरीदी थी। उसके लोन की किस्त जा रही थी।

 
इसे भी पढ़ें-  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: शासकीय कन्या महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को किया गया सम्मानित, कॉलेज को मिले दो ई-रिक्शा

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम