Breaking
14 Mar 2025, Fri

7th Pay Commission Pay Matrix केंद्रीय कर्मचारियों को 50 की जगह 51 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का लाभ मिलेगा!

...

7th Pay Commission Pay Matrix केंद्रीय कर्मचारियों को 50 की जगह 51 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का लाभ मिल सकता है। इसे लेकर राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सरकार फैसला लेगी। 51 फीसदी डीए बढ़ने के पीछे जानकार यह कारण बताते हैं… आगे पढ़ें

AICPI इंडेक्स के नंबर्स जारी

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) को कैलकुलेट करने वाला आंकड़ा आ गया है। AICPI इंडेक्स के नवंबर 2023 के नंबर्स जारी हो गए हैं। इंडेक्स 0.7 प्वाइंट का उछाल देखने को मिला है। कुल महंगाई भत्ते का स्कोर 0.60 फीसदी बढ़कर 49.68 फीसदी पहुंच गया है। इस नंबर से इतना कन्फर्म है कि आने वाले दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा, लेकिन, एक्सपर्ट्स इस बात से भी इनकार नहीं कर रहे हैं कि अभी एक उछाल बाकी है। रिटेल और थोक महंगाई अपने उच्चतम स्तरों पर हैं। अगर AICPI भी तेज उछाल दिखाता है तो इसमें 5 फीसदी के इजाफे से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

मतलब महंगई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिल सकती है। इस सौगात के लिए कर्मचारियों को अब महज 12 दिन इंतजार करना होगा। यानि 12 दिन बाद सरकारी कर्मचारियों को साल 2024 का पहल गुड न्यूज मिल जाएगा।

बेसिक में जुड़ जाएगा महंगाई भत्ता

जनवरी 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी डीए मिलेगा, लेकिन, इसके बाद महंगाई भत्ते को जीरो कर दिया जाएगा। इसके बाद महंगाई भत्ते की गणना 0 से शुरू होगा। 50 फीसदी डीए को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। मान लीजिए अगर किसी कर्मचारी के पे-बैंड के हिसाब से न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो 50 फीसदी का 9000 रुपए उसकी सैलरी में जोड़ दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  नन्हे सनशाइनर्स के स्कूल आकर खिले चेहरे…..

DA को मूल वेतन में जोड़ दिया जाता है

जब भी नया वेतनमान लागू किया जाता है कर्मचारियों को मिलने वाले DA को मूल वेतन में जोड़ दिया जाता है। जानकारों का कहना है कि यूं तो नियम कर्मचारियों को मिलने वाले शत-प्रतिशत डीए को मूल वेतन में जोड़ना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता, वित्तीय स्थिति आड़े आती है। हालांकि, साल 2016 में ऐसा किया गया, उससे पहले साल 2006 में जब छठा वेतनमान आया तो उस समय पांचवें वेतनमान में दिसंबर तक 187 प्रतिशत DA मिल रहा था। पूरा डीए मूल वेतन में मर्ज दिया गया था। इसलिए छटे वेतनमान का गुणांक 1.87 था। तब नया वेतन बैंड और नया ग्रेड वेतन भी बनाया गया था, लेकिन, इसे देने में तीन साल लग थे।

51% महंगाई भत्ता मिल सकता है

जानकारों की मानें तो कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलना तय है, लेकिन 51 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल सकता है इसे भी इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दिसंबर के एआईसीपीआई इंडेक्स आना अभी बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर दिसंबर के AICPI इंडेक्स में उछाल आता है तो कर्मचारियों को ताबड़तोड़ फायदा हो सकता है।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम