Breaking
14 Mar 2025, Fri

सागर : जैनमुनि के स्वागत में लॉकडाउन तोड़कर हजारों लोग सड़क पर उतरे

...

सागर। सागर जिले के बंडा में मंगलवार को जैन मुनि प्रमाण सागर महाराज और अन्य मुनि विहार करते हुए पहुंचे थे। उनके दर्शनों के लिए बंडा के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस एवं प्रशासन ने भी उन्हे नियंत्रित नहीं किया।

इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में एएसपी सागर प्रवीण भूरिया ने कहा कि इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं, अगर शारीरिक दूरी और धारा-144 का पालन नहीं किया गया है तो कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सागर में मुनि संघ आना कोई नई बात नहीं है, परंतु लॉकडाउन के दौरान जब अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा सभी तरह का आवागमन बंद है, तो प्रशासन ने अनुमति क्यों दी।

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने मुनि श्री के भाग्योदय अस्पताल से विहार करने से पहले समाज के लोगों से लिखवाया था कि इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा, लेकिन बंडा पहुंचने पर भीड़ जुटने से यह स्थिति सामने आई।

 
इसे भी पढ़ें-  गौमाता को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए युवाओं ने बांधी रेडियम पट्टी

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम