Breaking
14 Mar 2025, Fri

सपाक्स की महाक्रांति रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे लोग, देखें एक्सलुसिव फोटो

...

भोपाल। जातिगत भेदभाव को खत्म करने व समानता के अधिकार की मांग को लेकर सपाक्स समाज संस्था (सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था) ने महाक्रांति रैली निकाली। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पहुंचे। बड़ी संख्या में रैली में पहुंचे लोगों को देखकर पुलिस को अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ी। इंदौर, खरगोन और धार से महिला और पुरुष काले कपड़े पहनकर आए। करणी सेना की महिलाएं राजस्थानी परिधान में रैली में पहुंची। यहां कार्यक्रम का मैदान चार पहियां वाहनों से भर गया है। पूरे पांडाल में हजारों की संख्या में लोग जमा हैं।

पुलिस अलर्ट पुलिस

महानिरीक्षक कानून व्यवस्था मकरंद देउस्कर ने बताया कि सपाक्स की रैली के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

 
इसे भी पढ़ें-  जिला महिला कांग्रेस द्वारा महिला दिवस का आयोजन सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओ का किया सम्मान

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply