Breaking
14 Mar 2025, Fri

मालवा-निमाड़ में BJP को फायदा, महाकोशल में बराबरी तो ग्वालियर चंबल विंध्य में कांग्रेस देगी टक्कर

...

MP Election seat tally मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग 17 नवंबर को समाप्त हो चुकी है। विधानसभा की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। अब प्रदेश में जहां एक ओर वोटर्स को मनाने के लिए डिप्टी सीएम पद की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर चुनाव के बाद आंकलन का गणित भी शुरू हो गया है। आज हम पिछले विधानसभा चुनाव 2018 को ध्यान में रखते हुए इस बार के चुनाव का आंकलन करेंगे।

मालवा-निमाड़- 66 सीट

इस रीजन में 2018 के साथ वर्तमान स्थिति से बीजेपी को बढ़त मिलेगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 28, कांग्रेस को 35 और अन्य को 03 मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी को 34, कांग्रेस को 29, और अन्य को 3 सीटें मिलने की उम्मीद है।

महाकौशल- 38 सीट

इस रीजन से भी बीजेपी को थोड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है। 2018 में बीजेपी को 12, कांग्रेस को 24 सीटें मिली थीं।वर्तमान में भी यही स्थिति है।

मध्य भारत- 36

यहां यथावत स्थिति रहने की संभावना है, 2018 में बीजेपी को 24, कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी को 25 और कांग्रेस को 11 सीटें मिलने की उम्मीद की जा रही है।

ग्वालियर-चंबल- 34

वर्तमान स्थिति से बीजेपी को घाटा और कांग्रेस को बढ़त मिलने की उम्मीद है, लेकिन 2018 की तुलना में बीजेपी बढ़त में रहेगी। 2018 में बीजेपी- 07, कांग्रेस-26, अन्य-01 सीटें मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी- 16, कांग्रेस-17, अन्य-01 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें-  पुलिस द्वारा देर रात्रिं में कॉम्बिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित 183 बदमाशो को चेक करते हुए, की गयी कार्यवाही

विंध्य- 30

विंध्य क्षेत्र में बीेजेपी को बढ़ा नुकसान और कांग्रेस को बढ़ा फायदा होने का अनुमान है। 2018 में बीजेपी-24, कांग्रेस-06 को सीट मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी- 23, कांग्रेस-07 सीट मिलने की उम्मीद है।

बुंदेलखंड- 26

बुंदेलखंड में बीजेपी को वर्तमान स्थिति से बढ़ा नुकसान और कांग्रेस को बढ़ा फायदा होने का अनुमान है। 2018 में बीजेपी- 17, कांग्रेस-7, अन्य-2 को सीट मिली थीं। वर्तमान में बीजेपी- 20, कांग्रेस-4, अन्य-2 सीट मिलने की उम्मीद है।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम