Breaking
15 Mar 2025, Sat

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में अब घर बैठे भी हो जाएगी FIR, जनिये क्या है “ई-एफआईआर”

...

FIR। अब पीड़ित शिकायतकर्ता या फिर आवदेक को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं है। मध्यप्रदेश पुलिस ने ई -FIR की सुविधा शुरू कर दी है। आप इसके माध्यम से भी FIR दर्ज करवा सकते हैं।

इसका ट्रायल गुरुवार से शुरू हो गया है। पहली ऑनलाइन FIR छतरपुर में दर्ज की गई है। इसका उद्देश्य online FIR दर्ज करने में तेजी लाना है। फरियादी इसका स्टेटस भी जान सकते हैं। रिपोर्ट की कॉपी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।वाहन चोरी, 1 लाख तक की सामान्य चोरी की FIR ऑनलाइन की जा सकेगी। अज्ञात आरोपी या ऐसी घटना जिसमें बल का प्रयोग व चोट नहीं लगी हो।

ऐसे मामलो में भी ई-FIR दर्ज की जाएगी, देश में ये सुविधा झारखंड, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली आदि राज्य में ई-FIR की सुविधा है।अब मध्यप्रदेश भी जुड़ गया है।मध्य प्रदेश मे डीजीपी विवेक जौहरी ने इसकी शुरुआत की।

मध्यप्रदेश के छतरपुर थाने में पहली e-FIR दर्ज हुई ।यहां रहने वाले राहुल सेन ने गुरुवार को ही वाहन चोरी की शिकायत की थी। पुलिस ने तत्काल सत्यापन के बाद केस भी दर्ज कर लिया है। मामले में फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम