Breaking
14 Mar 2025, Fri

बेटे को पूछा, नहीं मिला तो मां को मार दी गोली, हालत गम्भीर

...

छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला को 2 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। गोली पेट से आरपार हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अस्पताल और महिला के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 3 बजे की है। महिला माया यादव घर में बैठी थी, तभी 2 युवक वहां आए और बेटे आकाश के बारे में पूछा। महिला ने जब कारण पूछा और बेटे के घर में नहीं होने बताया तो बदमाश ने महिला के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए और महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। घायल महिला ने आरोप लगाया है कि उसे गोली हरेन्द्र और रोहित ने गोली मारी है। महिला की सर्जरी की जा रही है।

 
इसे भी पढ़ें-  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चोरी: कर्मचारियों ने यात्री के 2500 डॉलर चुराए, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply