Breaking
14 Mar 2025, Fri

बंगाल में बवाल, जय श्री राम नारे लगाने वाले गिरफ्तार,सड़कों पर उतरी भाजपा

...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म हो गए हैं लेकिन हिंसा अब भी जारी है। ताजा मामला ममता बनर्जी के सामने जय श्री राम का नारा लगाने का है जिसके बाद अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। इन गिरफ्तारियों के बाद भाजपा सड़क पर उतर आई है और विरोध प्रदर्शन कर रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले के सामने जय श्रीराम का नारा लगाने की घटना हुई थी। ममता बनर्जी ने इसे लेकर काफी नाराजगी जताई थी और नारा लगाने वालों को बाहरी गुंडा करार दे दिया था। इसके बाद सीएम के निर्देश पर ही जगतदल थाने की पुलिस ने कल देर रात 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना के विरोध में नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आज सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जगतदल थाने का घेराव किया। इधर राज्य भर में लोगों को ममता के कहने पर पकड़े जाने की घटना की निंदा की जा रही है। इस घटना को लेकर सब्जी वाले से लेकर बड़े दुकानदारों ने जय श्रीराम कहना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को उस समय अपना आपा खो बैठी जब कुछ लोगों के एक समूह ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाये। बनर्जी का काफिला उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त भाटपाड़ा से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाये जिसके बाद वह एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply