Breaking
14 Mar 2025, Fri

पं. अरुण शुक्ला स्मृति पत्रकारिता सम्मान व पुरस्कार समारोह कल, ये होंगे पुरस्कृत

...

जबलपुर। पत्रकार अरुण शुक्ला स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार, श्रीमती माया शुक्ला स्मृति महिला पत्रकारिता पुरस्कार व श्रीमती सुशीला शुुक्ला स्मृति श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह अरुणोदय 2019 का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पं.अरुण शुक्ला के जन्मदिन एवं निर्वाण तिथि 20 फरवरी की शाम 3.30 बजे से दद्दा परिसर मदनमहल थाने के सामने आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा संासद विवेक कृष्ण तन्खा होंंगे। अध्यक्षता महापौर श्रीमती डॉ स्वाती सदानंद गोडबोले करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन,रादुविवि के कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र , डीआईजी भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर श्रीमती छवि भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह एवं निगमायुक्त चन्द्रमौली शुक्ला मौजूद रहेंगे।

आयोजन समिति के प्रमुख आशीष शुक्ला ने बताया कि इस गरिमामय आयोजन में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से देश, प्रदेश और शहर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में नगर के श्रेष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाता आ रहा है। श्रेष्ठ पत्रकारों का चयन शहर के प्रतिष्ठित संपादकों की चयन समिति जिनमें यश भारत के संपादक श्याम कटारे, दैनिक भास्कर के संपादक सुशील तिवारी, पत्रिका के संपादक गोविन्द ठाकरे,जयलोक के संपादक अजित वर्मा, हिन्दी एक्सप्रेस के संपादक रविन्द्र वाजपेयी, नई दुनिया के संपादक रविंन्द्र दुबे , हितवाद के संपादक अशुमान भार्गव ने किया। जिसमें वर्ष 2019 के लिए वरिष्ठ पत्रकारिता सम्मान काशीनाथ – अग्रिबाण, युवा पत्रकार पुरस्कार गिरीश दुबे-दैनिक भास्कर,मनोज वर्मा-पत्रिका, सिद्धार्थ तिवारी-नई दुनिया ,इलेक्ट्रानिक मीडिया से दुर्गेश साहू-न्यूजनेशन एवं स्व. माया देवी स्मृति महिला पत्रकारिता पुरस्कार भगवंती भावना क्षत्रिय -दैनिक भास्कर को प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा श्रीमती सुशीला शुुक्ला स्मृति श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार श्रीमती जुलेखा बेगम नटवारा शहपुरा परियोजना एवं श्रीमती उषा जैन, रविदास नगर बादशाह हलवाई मंदिर के सामने को दिया जाएगा।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply