Breaking
14 Mar 2025, Fri

अमित शाह गृह मंत्री बने, राजनाथ रक्षा मंत्री, जयशंकर विदेश मंत्री और निर्मला वित्त मंत्री बनीं

...

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवार कर दिया। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय संभालेंगे। वहीं पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर विदेश मंत्री बनाए गए हैं। नितिन गडकरी को सड़क परिवहन, राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम का प्रभार दिया गया है। स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय के साथ महिला और बाल विकास का प्रभार मिला है। नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री बने हैं। हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री और पीयूष गोयल रेल मंत्री होंगे।

पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे प्रधान
नए मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान शुक्रवार सुबह पत्नी मृदुला के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर में माथा टेका। नई कैबिनेट में शामिल किए गए प्रताप चंद्र सारंगी और भुवनेश्वर से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी भी उनके साथ थे।

Dharmendra

कैबिनेट में भाजपा के 53 मंत्री

कैबिनेट में 53 मंत्री भाजपा के हैं और सहयोगी दलों के मंत्रियों की संख्या 4 है। इनमें जदयू और अपना दल शामिल नहीं हैं। 19 नए चेहरों को जगह मिली। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया। सुषमा स्वराज, मेनका गांधी, राज्यवर्धन राठौर, महेश शर्मा और सुरेश प्रभु को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।

राहुल को हराने वाली स्मृति कैबिनेट में सबसे युवा
43 वर्षीय स्मृति ईरानी कैबिनेट में सबसे युवा हैं। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान (72) सबसे उम्रदराज हैं। इस बार 6 महिलाओं निर्मला सीतारमण, हरसिमरत कौर बादल, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सिंह सरुता और देबश्री चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। पिछली सरकार में 9 महिलाएं मंत्री थीं।

इसे भी पढ़ें-  नालंदा में महिला की लाश मिली, तलवों में कीलें ठोंकी गईं, पुलिस जांच में जुटी

गिरिराज, रिजिजू और शेखावत का प्रमोशन
अरुणाचल पश्चिम सीट से दो बार के सांसद किरेन रिजिजू का दर्जा राज्यमंत्री से बढ़ाकर इस बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कर दिया गया। गिरिराज सिंह को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई, पिछली बार उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा मिला था। गजेंद्र सिंह शेखावत को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया, पिछली बार वे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार थे। महेंद्र नाथ पांडेय कैबिनेट बने, वे भी पिछली बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार थे।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply