Breaking
14 Mar 2025, Fri

जासूसी करते पकड़ी गई व्हेल, लगा यह आरोप

...

न्‍यूज डेस्‍क। नार्वे के समुद्री तट पर एक व्हेल मछली के गले में कैमरा और छल्ला पहने होने से वहां के विशेषज्ञों ने रशियन नेवी पर जासूसी का आरोप लगाया है। उत्तरी समुद्री तट पर मछुआरे उस वक्त हैरान रह गए, जब गले में एक छल्ला पहने वेल्गा व्हेल यहां पहुंच गई।

नार्वे के विशेषज्ञों ने इसकी जांच की तो एक नई कहानी निकलकर सामने आई। विशेषज्ञों ने बताया कि व्हेल के गले में डला छल्ला कोई मामूली छल्ला नहीं है। इस छल्ले में कैमरा व जासूसी उपकरण लगे हुए हैं।

नार्वे के मैरीन बायोलॉजिस्ट जार्गन रीब्लिग के अनुसार इस व्हेल को रशियन नेवी द्वारा ट्रेंड किया गया है। वे इस तरह के मिलेट्री ऑपरेशंस के लिए समुद्री जीवों को ट्रेंड करने में माहिर माने जाते हैं। छल्ले पर सेंट पीट्सबर्ग भी खुदा हुआ है।

 
इसे भी पढ़ें-  Bhagwan ke liye Gulal: घर पर बनाएं ऑर्गेनिक गुलाल, जानें आसान तरीका

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply