जबलपुर । जबलपुर में दिल्ली की तर्ज पर ऑड-ईवन लागू होने जा रहा है। लेकिन यह वाहनों के नम्बरों से नहीं बल्कि दुकानों के नम्बरों से लागू होगा।
इसके लिए बड़ा फुहारा क्षेत्र से नम्बरिंग का काम भी शुरू हो गया। लाकडाउन 4.0 के लागू होने के साथ ही नए दिशा निर्देश मिलते ही कलेक्टर भरत यादव ने दुकानों को खोलने के लिए ऑड न सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।
मतलब दुकानों की नम्बरिंग के बाद एक दिन सम संख्या की दुकान खुलेंगी तो दूसरे दिन विषम संख्या वाली दुकानों को खोलने की छूट रहेगी। कोरोना वायरस से जंग अभी भी जारी है। अब इसका चौथा पड़ाव शुरू हो गया है। कुछ पाबन्दी तो कुछ छूट के साथ 31 मई तक लाकडाउन जारी रहेगा। कन्टेनमेट क्षेत्र में टोटल लाकडाउन रहेगा। ग्रीन एरिया में काफी छूट मिलेगी।
जबलपुर में कुल कन्टेनमेट क्षेत्र अब 13 हैं आज पाटन वाला कन्टेनमेट क्षेत्र हटाया गया। जबलपुर में ग्रीन क्षेत्रो में ऑड इवन के फार्मूले से दुकानें खोली जाएंगी इस तरह दुकानों की नम्बरिंग बड़े फुहारे से शुरू कर दी गई है। कलेक्टर के अनुसार होम कवारेटाइन की संख्या बढ़ेगी क्योंकि बाहर से लोग आ रहे है।
सभी को मास्क लगाना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। कलेक्टर श्री यादव के अनुसार जबलपुर प्रशासन ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है इसमे अब प्रदेश सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश जोड़े जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जबलपुर में सामाजिक संस्था बेहतर कार्य कर रही ।
जबलपुर की अब तक की पूरी अपडेट
जबलपुर में आज देर शाम की प्रेस ब्रीफिंग में कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि जबलपुर में अब तक 184 पॉजिटिव केस मिले हैं। आज 110 सेम्पल भेजे गए। कुल सेम्पल अभी तक 4 हजार 6 सौ 26 भेजे गए।
आज 6 व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए*। इस तरह अभी तक 101 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कलेक्टर ने बताया कि अब तक जबलपुर में 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आज जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आज 7 लोग पॉजिटिव पाए गए इस तरह जबलपुर में अब 74 केस पॉजिटिव पाए गए।