Site icon Yashbharat.com

कुत्तों के लिए खाना नहीं बनाया तो पहले भाई ने बहन को मारी गोली, फिर

       

मेरठ। मेरठ में गंगा सागर कॉलोनी के पास कैलाश वाटिका में युवक ने कुत्तों का खाना नहीं बनाने पर बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का कुत्तों का व्यापार है और अपनी बहन पर सभी कुत्तों का खाना बनाने के लिए रोज दबाव बनाता था।

इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। सोमवार रात को आरोपी ने बहन को दो गोली मारी और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को देररात गिरफ्तार कर लिया गया है।

कैलाश वाटिका निवासी योगेंद्र कुमार बिल्डर है और मूल रूप से रजपुरा के रहने वाला है। इनकी मां सरोज, बहन पारुल और छोटा भाई आशीष सोमवार को घर पर ही थे, जबकि योगेंद्र दिल्ली में थे। आशीष कुत्तों का व्यापार करता है।

देरशाम करीब 7:30 बजे आशीष ने पारुल को अपने 10 कुत्तों के लिए खाना बनाने को कहा। इसका पारुल ने विरोध किया और विवाद हो गया। करीब आठ बजे रात को आशीष ने तमंचे से अपनी बहन के सिर पर पीछे से गोली मारी फिर एक गोली सीने में मारकर फरार हो गया।

भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देररात घेराबंदी कर आरोपी आशीष को दबोच लिया। रात को ही योगेंद्र भी मेरठ पहुंच गए।

हत्या के बाद परिजनों को किया फोन
हत्यारोपी आशीष ने हत्या करने के बाद अपने रिश्तेदारों और परिजनों को फोन किया। बताया कि पारुल को गोली से उड़ा दिया है। रोज का कलेश हो रहा था, इसलिए जड़ ही खत्म कर दी है। इसके बाद फोन काट दिया। रिश्तेदारों ने ही पुलिस को कॉल कर जानकारी दी।

पुलिस हिरासत में बताया, दो गोली मारी
पुलिस हिरासत में खड़े आशीष को बहन की हत्या करने का जरा भी पछतावा नहीं था। आरोपी ने बताया कि उसने पारुल को दो गोलियां मारी थीं। साथ ही यह भी कहा कि रोज झगड़ा करती थी, इसलिए मार डाला।

Exit mobile version