Breaking
14 Mar 2025, Fri

कटनी के लिए राहत की खबर: पगड़ी रस्म में शामिल लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव, आज फिर लिए 42 सेम्पल

Corona
...

कटनी। कटनी के लिए राहत भरी खबर है मैहर में आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल हुए 11 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है। विदित हो की कुछ दिन पहले मैहर में आयोजित पगड़ी रस्म में नई बस्ती और माधवनगर के कुछ लोग शामिल हुए थे। जिनके सेम्पल लिए गए थे। को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है।

उधर गाजियाबाद से कटनी लौटे एक ही परिवार के तीन लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने आज नगर सुधार न्यास कालोनी क्षेत्र से 42 लोगों की सैम्पलिंग की है।

जानकारी के मुताबिक इनमे से अधिकांश लोग उनके परिवार के लोगों के सम्पर्क में आये थे और अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए थे।

विदित हो कि नगर सुधार न्यास कालोनी निवासी एक युवक की गाजियाबाद में मृत्यु के बाद उसके शव को कटनी लाकर माधवनगर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था।

इसके बाद परिवार के लोगों को सामुदायिक भवन में क्वारन्टीन कराते हुए उनके सेम्पल लिए गए थे। जिला चिकित्सालय में जांच के दौरान तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसके बाद आईसीएमआर जबलपुर में जांच के दौरान महिला और उसके दोनों बच्चों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। तीनों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर आज 42 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम