नई दिल्ली। गुरुवार को 8000 से ज्यादा लोगों की मौजदूगी में दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट ने भी शपथ ली। इस भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद आज यानि शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है। जानकारी के अनुसार आज शाम मोदी कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें सत्री मंत्रियों के मंत्रालयों का बंटवारा किया जा सकता है।
हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आज ही मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
बता दें कि गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण में मोदी के साथ उनके 57 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री, 25 राज्य मंत्री और 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। शपथ लेने वाले 20 चेहरे मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।
मंत्रिपरिषद गठन के पहले चरण में ही सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ युवा और अनुभव के सामंजस्य को साधा गया। कुल 22 राज्यों को दिए गए प्रतिनिधित्व में यह भी कोशिश हुई कि हर वर्ग को अवसर मिले व सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा भी पूरा हो।
राजनाथ सिंह उप्र
अमित शाह गुजरात
नितिन गडकरी महाराष्ट्र
सदानंद गौड़ा कर्नाटक
निर्मला सीतारमण तमिलनाडु
रामविलास पासवान बिहार
नरेंद्र सिंह तोमर मप्र
रविशंकर प्रसाद बिहार
हरसिमरत कौर पंजाब
थावरचंद गहलोत मप्र
एस. जयशंकर दिल्ली
रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड
अर्जुन मुंडा झारखंड
स्मृृति ईरानी उप्र
डॉ. हर्षवर्द्धन दिल्ली
प्रकाश जावड़ेकर राज्यसभा (मप्र)
पीयूष गोयल महाराष्ट्र
धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा
मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा
प्रहलाद जोशी कर्नाटक
महेंद्र नाथ पांडेय उप्र
अरविंद सावंत महाराष्ट्र
गिरिराज सिंह बिहार
गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान
——————
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
——————
संतोष गंगवार उप्र
डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर
श्रीपद नाईक गोवा
राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा
किरण रिजिजू अरुणाचल
प्रहलाद पटेल मप्र
आरके सिंह बिहार
हरदीप सिंह पुरी पंजाब
मनसुख मांडविया गुजरात
————
राज्यमंत्री
————
फग्गन सिंह कुलस्ते मप्र
अश्विनी कुमार चौबे बिहार
अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान
वीके सिंह उप्र
कृष्ण पाल गुर्जर हरियाणा
राव साहब दानवे महाराष्ट्र
जी. कृृष्ण रेड्डी तेलंगाना
पुरुषोत्तम रूपाला गुजरात
रामदास अठावले महाराष्ट्र
साध्वी निरंजन ज्योति उप्र
बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल
संजीव बालियान उप्र
संजय धोत्र महाराष्ट्र
अनुराग ठाकुर हिमाचल
सुरेश अंगाड़ी कर्नाटक
नित्यानंद राय बिहार
रतनलाल कटारिया हरियाणा
वी. मुरलीधरन राज्यसभा (महाराष्ट्र)
रेणुका सिंह सरता छत्तीसगढ़
सोम प्रकाश पंजाब
रामेश्वर तेली असम
प्रताप चंद्र सारंगी ओडिशा
कैलाश चौधरी राजस्थान
देबोश्री चौधरी पश्चिम बंगाल