katni

Katni : दुल्हन को विदा कराने जा रहा वाहन पलटा, 9 बाराती घायल

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत बारातियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। घायल बारातियों को उमरियापान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भैंसवाही निवासी रजक परिवार की बारात वाहन क्रमांक एम.पी.20टीए-1969 में दुल्हन की विदा कराने समीपस्थ ग्राम अखडार जा रही थी। उसीदौरान ढीमरखेड़ा माध्यमिक स्कूल के पास बारातियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण उसमें सवार 15 बारातियों में से 9 बाराती घायल हो गए। घायलों में नीरज रजक, राजाराम रजक, रामदास रजक, भोलेराम रजक, रामचरण रजक, संतोष रजक, संत कुमार रजक, कमलेश रजक व खिसला रजक शामिल हैं। ढीमरखेड़ा पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। डॉयल 100 की मदद से घायलों को उमरियापान अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने वाहन चालक बलराम लोधी पर के विरूद्ध धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply

Back to top button
<